*जमीयत उलेमा द्वारा हुदा उर्दू स्कूल में जलसा ए सीरतुन्नबी संपन्न
जालना: आज के इस दौर में इंसान पश्चिमी सभ्यता के गुणगान में इतना गाफिल हो गया है की सही और गलत के बीच के अंतर को भूल चुका है. इंसान को दूसरे इंसान की मदद करना सभ्यता की पहचान है. बड़ों का सम्मान करना आदर करना, मां -बाप को बोझ समझना ये वे कारण है जो सभी के लिए चिंता और अराजकता का विषय है. ऐसे में पैगंबर मोहम्मद (सअ) की जिंदगी से सभी को सबक लेना जरूरी है. हम चाहे जितनी तरक्की करले आखिरत में सफलता हासिल करने के लिए दुनिया आज भी हजरत मुहम्मद के दर की मोहताज है.

यह प्रतिपादन जमियते उलेमा हिंद (अरशद मदनी) के जालना जिलाध्यक्ष मौलाना सोहेल नदवी ने किया. ईद ए मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में जमीयत द्वारा १५ दिवसीय जनजागृती उपक्रम चला रहा है जिसमें युवाओं को नैतिकता शिक्षा देने के साथ ही नशे और व्यसन से दूर रखने की मुहिम चलाई जा रही है.सीरतुन्नबी के साथ खतमे नुबुवत, बिरादराने वतन को हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैही व सल्लम का परिचय कराना,नौजवान नसल कि बेराहरवि, बचत गट के नुकसान इन मुद्दों को भी मुहिम में शामिल किया गया है, इस क्रम में सोमवार को नरीमान नगर स्थित हुदा उर्दू स्कूल में विशेष रूप से जलसा ए सीरतुन्नबी संपन्न हुआ. इस समय वे बोल रहे थे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता एकबाल पाशा ने की. इस समय संस्था के अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक शेख वहीदोद्दीन, अहमद बिन सईद चाऊस, मो इफ्तिखारुद्दीन, शेख उमर, फैज सुभानी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इस समय जमीयत के शहराध्यक्ष मौलाना ईसा खान काशफी ने जमीयत द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी सभी को दी. मुफ्ती नोमान हुसैनी नदवी ने कहा की कुरान में शब्दों के रूप में जो कुछ कहा गया है उसे हम पैगंबर मुहम्मद (सअ) की जिंदगी में देख सकते है. उनके जीवन को समझकर उनकी सुन्नतों पर चल कर ही हम दुनिया और आखिरत में कामयाब हो सकते है.
स्कूल के अध्यक्ष शेख वहीद ने स्कूल में बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए चलाए जा रहे विविध उपक्रमों और भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी दी.
इस समय हाफिज अब्दुल सलाम कुरैशी, हाफिज अब्दुल वाजिद, हाफिज माज, फैज सुब्हानी, मोइज अंसारी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रिंसिपल उबैद सिद्दीक, शेख रियाजुद्दीन, मोहम्मद मोहसिन, सय्यद सगिरोद्दीन सहित शिक्षकवृंद ने परिश्रम किया.

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।








![Far Away Part 22 The Raid - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 22] – The Raid](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-09c9131d4fe8.jpg)















![Female Scholarship In Islam A Living Legacy Part 1 - Nayi Soch News-e-Hub Female Scholarship In Islam: A Living Legacy [Part 1]](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-14d8eddf7d99.jpg)




![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)
























