विज्ञापन

सलाहुद्दीन अय्यूबी: एक महान शासक का इतिहास

image

सलाहुद्दीन अय्यूबी का इतिहास

क्या आप जानते हैं कि इराक में पैदा होने वाले सलाहुद्दीन अय्यूबी ने ही बैतुलमुक़द्दस को फतह किया था। सलाहुद्दीन अय्यूबी ने ही दुनिया की सबसे आधुनिक सल्तनत की बुनियाद रखी थी। उनके जरिये स्थापित की गई अय्यूबी सल्तनत ने 100 सालों तक आधी दुनिया पर राज किया। इस सल्तनत की सरहदें मिश्र से लेकर सीरिया, तुर्की, यमन, हिजाज़ और अफ्रीका तक फैली हुई थी।दुनिया में सबसे अधिक अस्पतालों और स्कूलों का निर्माण करने वाला शासक

images-2025-02-02t225722162963728685380868

salaahuddeen ayyoobee kaun the ?

सलाहुद्दीन अय्यूबी, जिनका पूरा नाम अल-नासिर सलाह अद-दीन यूसुफ इब्न अय्यूब था, एक कुर्द मुस्लिम योद्धा और शासक थे जिन्होंने 12वीं शताब्दी में मिस्र और सीरिया पर शासन किया। उनका जन्म 1137 ईस्वी में तिकरीत, उच्च मेसोपोटामिया में हुआ था, और उनका निधन 4 मार्च 1193 ईस्वी को दमिश्क, सीरिया में हुआ।

सलाहुद्दीन अय्यूबी ने अपने चाचा के तहत सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया और बाद में नूरुद्दीन जंगी के यहां एक फौजी अफसर बने। उन्होंने मिस्र को फतह करने वाली फौज में भाग लिया और उसके बाद मिस्र के हाकिम बनाए गए। उन्होंने यमन और शाम सहित कई क्षेत्रों को भी फतह किया।

सलाहुद्दीन अय्यूबी की सबसे प्रसिद्ध विजय येरुशलम की थी, जिसे उन्होंने 2 अक्टूबर 1187 ईस्वी को यूरोप की संयुक्त फौज से आजाद करवाया। उनकी इस जीत ने ईसाई-मुस्लिम द्वंद्व में एक निर्णायक मोड़ लाया।

सलाहुद्दीन   अय्यूबी की मृत्यु के समय उनके पास कुछ दिरहम मात्र ही थे, और उनकी आखिरी इच्छा थी कि वो हज कर सकें, लेकिन वह अपनी आय को लोगों की भलाई के लिए खर्च कर देते थे। उनकी मृत्यु के समय क्रिया-कर्म भी उनके मित्रों ने मिलकर करवाया।

सलाहुद्दीन  अय्यूबी की प्रसिद्धी इस बात से की जा सकती है कि फिलिस्तीन में बच्चे उनके शोर्य का गान करते हुए कहते हैं – “नाह नू उल मुसलमीन, कुल्लू नस सलाउद्दीन” जिसका अर्थ है कि हम मुसलमानों के बेटे हैं और हममें सब सलाउद्दीन हैं।

images-2025-02-02t225648761633645008688816

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading