विज्ञापन

जंगे आजादी में मुसलमानों का किरदार

img-20230814-wa00374903983624930910751

* मौलाना हाफिज नदीम सिद्दीकी आज जालना में

* जमियते उलेमा हिंद द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विविध उपक्रमों का आयोजन किया गया है.

जालना: मुल्क को आजादी दिलाने में जमियते उलेमा हिंद का बड़ा योगदान रहा है. आजादी के बाद देश में एकता बनाए रखने में भी जमीयत बड़ी भूमिका निभा रही है. इसी उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को जमियत द्वारा शहर में विविध उपक्रमों का आयोजन किया गया है. जिसमें शाम को मुख्य कार्यक्रम के साथ ही दिन भर महारक्तदान शिविर भी संपन्न होगा. मुख्य कार्यक्रम में जमीयत के महाराष्ट्र अध्यक्ष मौलाना हाफिज नदीम सिद्दीकी जालना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे

फोटो मौलाना हाफिज नदीम सिद्दीकी

* जंगे आजादी में मुसलमानों का किरदार और आज के हालत

जमियते उलेमा हिंद द्वारा मंगलवार की शाम ७ बजे से रात १० बजे तक पुराना जालना के मिल्लत नगर स्थित अक्सा मस्जिद में जंगे आजादी में मुसलमानों का किरदार और आज के हालात इस विषय को लेकर मुख्य कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र अध्यक्ष मौलाना हाफिज नदीम सिद्दीकी करेंगे. इस समय काझी ए शरिया दारुल कजा आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जिला जालना के मुफ्ती अब्दुल रहमान भी मार्गदर्शन करेंगे. जमीयत के उपाध्यक्ष मौलाना रईस मिल्ली की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न होगा.

consultstreet-pro-banner-advertisement-980x90

इस कार्यक्रम में नागरिकों को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान जमियत के जिलाध्यक्ष मौलाना हसन मिल्ली, शहराध्यक्ष मुफ्ती फहीम, मुफ्ती फारुख, मुफ्ती सोहेल, मुफ्ती यूसुफ, मौलाना मुख्तार, सरदार खान, शेख वसीम, हाजी शकील, हाजी इमरान, शेख सलीम, मौलाना हबीब, अहमद बिन सईद चाऊस, शेख मोहम्मद, शेख नुरुद्दीन आदि ने किया है. 

* सुबह बजे से शाम ६ बजे तक महारक्तदान शिविर का आयोजन

मुस्तकीम हमदुले फाउंडेशन के सहयोग से जमियते उलेमा हिंद द्वारा मंगलवार की सुबह १० बजे से शाम ६ बजे तक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसका उद्घाटन विधायक कैलाश गोरंट्याल के हाथों किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्तकीम हमदुले करेंगे.  शिविर के मुख्य संयोजक पूर्व नगरसेवक शेख शकील ने बताया की पिछले ८ सालों से स्वतंत्रता दिन में रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है.  

designexo-pro-banner-advertisement-980x90-3

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading