विज्ञापन

इमाम हुसैन की जिंदगी पूरी इंसानियत के लिए एक मिसाल है- अल्लाह बख्श अमजदी 

image_editor_output_image-1366670389-1690910382726

मोहर्रम के उपलक्ष्य में शनिवार को जालना शहर की जम जम मस्जिद में एक दिवसीय इजतेमा के साथ ही विविध मजहबी और सामाजिक उपक्रमों का आयोजन किया गया था. इस समय  काजी अल्लाह बख्श अमजदी ने  कर्बला के शहीदों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस समय  आशूरा की दुआ पढ़ी गई.

मौलाना अल्लाह बख्श अमजदी ने नागरिकों से आह्वान किया की वे  इमाम हुसैन के नक्शेकदम पर चले तथा  नाजायज और हराम कामों से बचें. उन्होंने कहा की सच्चा हुसैनी वह है जो इमाम हुसैन के जीवन के  की तरह अपना जीवन बिताया. ईमान की ताकत के साथ इस्लाम का सख्ती से पालन करता है, और सभी सहाबा और अहले-बैत से सच्चा प्यार करता है.  

शनिवार को महिलाओं के लिए भी जम जम मस्जिद के पास ही इजतेमा संपन्न हुए. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.  जिसमें मदरसा अहले-सुन्नत हसनिया लिलबनत जालाना के शिक्षकों और छात्राओं ने नात, मनकबत, आशूरा की दुआ और कर्बला और मुहर्रम के शहीदों की जीवनी को लेकर मार्गदर्शन किया गया.   

फोटो मौलाना अल्लाह बख्श अमजदी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading