ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith and Duas in English, Hindi and Urdu.

मुहम्मद उमरैन रहमानी के दौरे को लेकर बैठक संपन्न

IMG-20230718-WA0006
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

* एक दिवसीय इज्तेमा में राज्य भर के लोग पहुंचेंगे

जालना: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव, मालेगांव स्थित खानखाए रहमानी के सज्जादा नशीन मुहम्मद उमरैन महफूज रहमानी १ अगस्त मंगलवार को जालना दौरे पर रहेंगे. इस दौरान शहर के नॅशनल नगर स्थित मस्जिद हजरत उमर बिन खत्ताब में एक दिवसीय इज्तेमा का आयोजन किया गया है. उनके दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार १८ जुलाई को नॅशनल नगर में बैठक संपन्न हुई.

मुहम्मद उमरैन रहमानी १ अगस्त को सुबह फजर की नमाज के बाद मुक्तसर खिताब करेंगे. सुबह १० बजे से ११ बजे तक इस्लाम से संबंधित विविध विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे. दोपहर ११ बजे से १२ बजे तक नया जालना के पेन्शनपुरा स्थित लड़कियों के मदरसे जामिया तुल मोहसिनात में उपस्थिति दर्ज करवाकर वहां पर छात्राओं और मुअल्लीमात के साथ ही ख्वातीनों का भी मार्गदर्शन करेंगे. 

फोटोमुहम्मद उमरैन रहमानी

दोपहर में जोहर की नमाज के बाद २.३० से ४ बजे तक पुराना जालना के यूसुफ कॉलोनी स्थित अक्सा फंक्शन हॉल में महिलाओं के इज्तेमा में इस्लाम से संबंधित विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे. 

शाम को असर की नमाज के बाद तथा मगरिब की नमाज के बाद नॅशनल नगर स्थित मस्जिद में नागरिकों को संबोधित करेंगे. दुआ के बाद इज्तिमा का समापन होगा.

मंगलवार को आयोजित बैठक में उनके संपूर्ण दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा कर जरूरी नियोजन किए गए. इस इज्तेमा में नागरिकों को बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान मौलाना सैयद मुखतार रहमानी, मौलाना मोहम्मद आरिफ रहमानी, मौलाना वासीफ नदवी, शेख खालिद, शेख तालिब, शेख साजिद के साथ ही मुरीदीन व मुतवस्सलीन सहित शहर के नौजवानों ने किया है. 

* इज्तेमा में राज्य भर से दो हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे

मौलाना आरिफ रहमानी ने बताया की मुहम्मद उमरैन रहमानी बडे इस्लामिक स्कॉलर है तथा वे आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव के साथ ही देश भर के कई मदरसों के सरपरस्त है. उन्हें सुनने के लिए जालना में दूर दराज से भी लोग पहुंचेंगे. करीब २ हजार लोगें की व्यवस्था की गई है. दिन भर चलने वाले मजहबी और सामाजिक कार्यों में पहुंचने वाले लोगों के लिए हर तरह की व्यवस्था और इंतेजाम किए जा रहे है. इज्तेमा में आने वाले लोग अधिक जानकारी के लिए मौलाना सैयद मुख्तार 8623882220, मौलाना आरिफ रहमानी 9673298937, शेख खालिद 7385334488, शेख तालीब 9860125777, शेख साजिद 9860604273 से संपर्क करने का आह्वान किया गया है. 

Discover more from ImranJalna

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Leave a Reply

Discover more from ImranJalna

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights