ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith and Duas in English, Hindi and Urdu.

रमजान के आखिरी अशरे में इस्लामी स्कॉलरों के बयान

IMG_20230411_232515-1
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

* जमियते उलेमा हिंद का उपक्रम

जालना: रमजान महीना बरकतों का महीना है इस महीने में ज्यादा से ज्यादा समय इबादत में गुजारने का हुक्म है. इसी के चलते हर साल की तरह इस साल भी जमीयत उलेमा हिंद की ओर से रमजान के आखिरी अशरे (१० दिन) तक इस्लामी स्कॉलरों द्वारा विविध विषयों को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा. जालना स्थित रेलवे स्टेशन मस्जिद में तरावीह की नाम के बाद बयान होंगे. 

इसके तहत मंगलवार  19 रमजान 11 अप्रैल को  मौलाना शकील नदवी द्वारा फिकरे आखिरत और हमारी गफलत विषय पर मार्गदर्शन किया  जाएगा. बुधवार को मौलाना मुफ्ती इमरान द्वारा कुफ्र और इर्तेदाद बवाल, गुरुवार को मौलाना मुफ्ती मोहम्मद द्वारा जायदाद की शरई तकसीम ना करने के नुकसानात, शुक्रवार को मुफ्ती मोहम्मद फहीम द्वारा  निजाम ए जकात  देने वाले और लेने वाले दोनों के लिए रहमत है, शनिवार को मुफ्ती अब्वारुल हक द्वारा मौजूदा मसाइल और उनका हल, रविवार को मुफ्ती उवेस कासमी द्वारा जचहरे महदी और जुगुले इसा(अस) को लेकर कुरान और हदीस की रोशनी में बयान किया जाएगा. 

सोमवार २५ रजमान १७ अप्रैल को मुफ्ती आदम सूद और नशे की तबाह कारियां, मंगलवार १८ अप्रैल को मुफ्ती अब्दुल रहमान आओ अपने रब को मनाए, बुधवार को मुफ्ती रमजान द्वारा मुस्लिम लड़कियों की बे राह रवि और मां बाप की जिम्मेदारी, गुरुवार  २० अप्रैल को मौलाना अब्दुर रऊफ द्वारा इदूल फीत्र का पैगाम उम्मत के नाम इस विषय को लेकर अपनी बात रखेंगे.    

आखिरी अशरे के तहत होने वाले इन बयानों के बाद हर दिन  20 मिनट का सवाल-जवाब का दौर भी होगा. जालना जिला काजी शरीयत  मुफ्ती अब्दुल रहमान इसका  नेतृत्व करेंगे.  

इन सभी कार्यक्रमों में नागरिकों को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान जमियते उलेमा हिंद द्वारा किया गया है.

इन सभी उपक्रम को सफल बनाने के लिए मौलाना रईस अहमद मिल्ली, मुफ्ती फारुख, मुफ्ती सोहेल, मुफ्ती युसूफ, मौलाना मुख्तार, मौलाना अरशद, मौलाना सलीम, मौलाना उमर, हाफिज एजाजुद्दीन, हाफिज जुबेर, हाफिज वसीम, हाफिज इकरामुद्दीन, मौलाना अकबर, सरदार खान, हाजी इमरान, हाजी शकील, हाजी अहमद बिन सईद चाऊस, हाजी अब्दुल हमीद परिश्रम कर रहे है.  


Discover more from ImranJalna

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Leave a Reply

Discover more from ImranJalna

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights