घर में तंगी और परेशानी? पढ़ें ये असरदार इस्लामी वज़ीफ़ा
✦ लेखक: इमरान | http://www.imranjalna.com
✦ विषय: रूहानी इलाज | बरकत | वज़ीफ़ा
तंगी और परेशानियों का रूहानी कारण:
अगर घर बनाने या नए घर में रहने के बाद अचानक तंगी, रोज़ी में कमी, या रिश्तों में तनाव बढ़ जाए, तो ये संकेत हो सकता है कि घर में रूहानी असर है। इसका हल कुरआन और अल्लाह के नामों में है।
1. सुरह बक़रह की तिलावत:
हफ्ते में कम से कम एक बार सुरह बक़रह पूरे घर में ज़ोर से पढ़ें। इससे शैतान भाग जाता है और बरकत आती है।
2. रोज़ाना वज़ीफ़ा:
या गनीयु, या मुघनी — 1100 बार
- फज्र या ईशा के बाद पढ़ें
- शुरू और अंत में 3 बार दुरूद शरीफ पढ़ें
- कम से कम 21 दिनों तक करें
3. घर में दाख़िल होने की दुआ:
اللهم إني أسألك خير المولج وخير المخرج، بسم الله ولجنا وبسم الله خرجنا، وعلى الله ربنا توكلنا۔
माने: ऐ अल्लाह! मैं तुझसे घर में दाख़िल होने और निकलने की भलाई माँगता हूँ।
4. बरकत के लिए घरेलू उपाय:
- घर में अजवायन और नमक की एक बोतल रखें — हर महीने बदलें।
- दरवाज़े पर 4 सुरहों (फलक, नास, इख़लास, काफ़िरून) का तावीज़ लटकाएं।
- हफ्ते में एक दिन सदका ज़रूर दें (गुड़, आटा, ₹10 आदि)।
5. हर हाजत के लिए खास दुआ:
या बासितु, या रहमानु, या वासे’उ — 313 बार रोज़
इसके बाद दुआ करें: “ऐ अल्लाह, मेरे घर में बरकत और रहमत नाज़िल फरमा। तंगी को दूर कर और खुशहाली अता फरमा।”
© http://www.imranjalna.com | इस्लामिक रूहानी ब्लॉग सीरीज़

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।












Leave a Reply