* ना तो लगेज मिस होगा ना ही लोकेशन, अस्पताल और इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी
* भगदड़ में गुम होने का अब सवाल ही नहीं
जालना: केंद्रीय हज कमेटी और सऊदी प्रशासन के सहयोग से हाजियों के लिए शुरू किया गया हज सुविधा एप संपूर्ण यात्रा के दौरान हाजियों का बेहतरीन साथी रहेगा. इस ऐप का उद्घाटन दो दिन पहले केंद्रीय अल्पसंख्याक मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली में देश भर से आए हज ट्रेनरों के शिविर में किया. यह जानकारी जालना से दिल्ली ट्रेनिंग शिविर में हज मास्टर ट्रेनर के रूप में भाग लेने पहुंच राज मोहम्मद तांबोली ने दी.

राज मोहम्मद तांबोली ने कहा कि रविवार और सोमवार को दिल्ली में संपन्न हुए हज ट्रेनरों के शिविर में देश भर के ट्रेनर मौजूद थे. हज यात्रा के लिए किए गए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी इस समय दी गई. कई नई सुविधाओं के साथ ही इस बार शुरू किया गया हज सुविधा एप और १० भाषा में प्रकाशित की गई हज गाइड सबसे महत्वपूर्ण साबित होगी.
* एप के जरिए कुछ ही मिनटो में मिलेगी मदद

हाजी राज मोहम्मद तांबोली ने कहा की यह एप सिर्फ वो ही हाजी इस्तेमाल कर सकेंगे जो की कवर हेड है. इस ऐप के जरिए यात्रा के दौरान हाजी कहां है इसकी जानकारी रहेगी, हाजियों के रहने का इंतजाम कहां है यह भी पता चलेगा. इससे पहले मीना में टेंट तलाशने में १०- १० घंटे तक हाजियों को भटकना पडता था. सही लोकेशन मिलने से भटकने का सवाल नहीं होगा. जो हाजी बीमारी है उनके नजदीकी अस्पताल की जानकारी भी इसपर मिल जाएगा. इतना ही नही हाजी अपने साथ जो लगेज रखेंगे उन पर क्यूआर कोड रहेगा जो एप से जोड़ा जा सकेगा. ऐसे में यदि लगेज मिस प्लेस भी हो जाए तो उसे आसानी से तलाशा जा सकेगा. एॅप में एसओएस बटन भी है जो कंट्रोल रूप से जुड़ा होगा. बेहद इमरजेंसी के दौरान हाजी इसपर १० सेकंद का ऑडियो मैसेज भेजेंगे तो उन्हें तुरंत मदद उपलब्ध कराई जाएगी.
* महाराष्ट्र के इंबारगेशन पॉईंट की भी दी गई जानकारी
दिल्ली के शिविर में महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने महाराष्ट्र के विविध इंबारगेशन पॉईंट को लेकर जानकारी दी और बताया की राज्य के विविध जिलों में हज यात्रियों को हर तरह की सुविधा मिलें इस दिशा में कार्य किए जा रहे है. इस समय राज्य हज कमिटी के सेक्शन ऑफीसर जुबेर खान सहित अन्य ने भी मौजूद थे.

हाजी राज मोहम्मद तांबोली ने बताया कि, दिल्ली के प्रशिक्षण के बाद अब जालना में भी हाजियों को इस संदर्भ में प्रशिक्षण दिया जाएगा. जालना में ८ मार्च को नरीमान नगर में खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. हज यात्रा से जुड़े तकनीकी मुद्दों को लेकर यह शिविर अहम है इस लिए हज यात्रा के लिए चुने गए यात्रियों को इस शिविर में हज यात्रियों को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी के अध्यक्ष अहमद बिन सईद चाऊस द्वारा किया गया है.

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।






































































Leave a Reply