विज्ञापन

यूनुस बागवान का काम सभी के लिए प्रेरणादायक है- शेख महमूद

2310-jalna-011000287393431023164

जालना: यूनुस बागवान ने न केवल राजनीति बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया और समाज को एकजुट करने का काम किया. उनके काम ने आज कई लोगों को प्रेरित किया है और हर कोई लोगों की सेवा में लगा हुआ नजर आता है. यह बयान जालना जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शेख महमूद ने दिया.

वे शुक्रवार को युनूस बागवान की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित नेत्र जांच एवं शुगर जांच शिविर के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे. इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. शिविर का आयोजन अजीम बागवान और मुस्तकीम बागवान ने अपने पिता की याद में किया था.

इस अवसर पर एड महेश धन्नावत, फिरोज अली, राजेंद्र वाघमारे, आरिफ खान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नंदताई पवार, अब्दुल बासेद  कुरेशी, रमेश गौरक्षक, हाजी आरिफ बागवान, हाजी सादिक बागवान, हाजी बशीर बागवान, हाजी जावेद बागवान, गणेश चांदोड़े, मुख्तार खान  जावेद अली, अनीस बागवान, सिराज बागवान, खालिद मोमिन, वसीम चौधरी आदि मौजूद थे/

शिविर में डॉ. आमेर बागवान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अल्पेश व अन्य ने मरीजों की जांच की. संचालन अजीम बागवान ने किया.

फोटो: मरहूम यूनुस बागवान की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को नेत्र जांच एवं शुगर स्क्रीनिंग शिविर संपन्न हुआ.


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading