जालना: चिश्तिया एज्युकेशन अॅण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित इकरा उर्दू प्राइमरी स्कूल में २७ सितंबर को ईद ए मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में जलसा सीरतुन्नबी उत्साह के साथ संपन्न हुआ.
कार्यक्रम की शुरुआत अरीश शेख जहीर ने तिलावत ए कुरआन से की. नात कारी माज मिन्हाजी ने खूबसूरत आवाज में पेश की. जमियते उलेमा हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना सोहेल नदवी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस जसले में स्कूल के अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक शेख वहीद, अहमद बिन सईद चाऊस, मोहम्मद इफ्तिखार, डॉ अब्दुल मुक्तादिर अतीक, मौलाना ईसा खान काशफी, लियाकत अली खान, मौलाना अहसान नदवी, मुफ्ती नोमान नदवी, हाफिज ताहिर, बाबुभाई, मोबीन टेलर, शेख चाँद पीजे, कासीम एजाज सिद्दीकी, सरफराज खान, आरिफ खान के साथ ही बडी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे.
इस मौके पर इकरा उर्दू स्कूल के विद्यार्थियों ने तकरीर, गीत, नात पेश करते हुए विविध इस्लामी विषयों को लेकर तकरीर की.
उम्मे अयमन नईम खान ने नात पढ़ी, नवीरा शेख नासिर, आयशा सय्यद अजहर, अक्सा मोहसिन खान, अफीफा शेख अजीम, उम्मे अयम मुजम्मिल, तंजीला हैदर, सादिया सलीम, सदफ नसीर, खतीजा ताहिरा, मरयम नासेर, शिफा जावेद, व अन्य छात्रों सिरतुन नबी विषय पर अपनी बात रखी जिसे सभी ने सराहा. मेहमानों ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया.
मेहमानों ने सीरतुन्नबी की तालीमात को पेश किया. शेख मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने अपनी बात में माँ की जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए कहा के मां के कदमो के नीचे जन्नत युही नही रखी है. मौलाना इसा खान काशफी ने अपनी बात में तलबा व तालेबात की पेशकश की तारीफ करते हुए इकरा स्कूल के मुख्याध्यापक और दूसरे अध्यापकों की कोशिश की सराहना की.
कासीम एजाज सिद्दीकी ने अपनी बात में छात्रों की सलाहियत को सराहा.
सोसायटी अध्यक्ष शेख वहीद ने इस समय स्कूल में विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए चलाए जा रहे विविध उपक्रमों की जानकारी देते हुए भविष्य की प्लानिंग के बारे में बताया.
अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष नसरुल्ला हुसैनी सोहेल नदवी ने कहा के सीरत के सभी बातों को उजागर करते हुए हमें अपनी जिंदगी में उन तालीमात को अमल में लाना चाहिए ताकि जिंदगी रोशन हो सके.
सूत्रसंचालन डॉ अब्दुलमुकतदिर अतीक ने किया तथा आभार शिक्षक शेख अतीक ने माना. उपक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्याध्यापक मुजम्मिल खान अध्यापिका आरेफा टीचर, नाजेमा टीचर, निदा टीचर आदि ने परिश्रम किया. मौलाना नसरुल्लाह हुसैनी सोहेल नदवी की दुआ पर कार्यक्रम का समापन हुआ.

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।








![Far Away Part 22 The Raid - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 22] – The Raid](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-09c9131d4fe8.jpg)















![Female Scholarship In Islam A Living Legacy Part 1 - Nayi Soch News-e-Hub Female Scholarship In Islam: A Living Legacy [Part 1]](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-14d8eddf7d99.jpg)




![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)






















Leave a Reply