९९ नामों की रौशनी
अल-कुद्दूस — हर ऐब से पाक और पाकीज़ा
AL-QUDDUS – The Pure and Perfect
अर्थ और व्याख्या:
अल-कुद्दूस का अर्थ है “हर गंदगी, ऐब और कमजोरी से पाक” — वह ज़ात जो हर तरह की कमी से पाकीज़ा है।
कुरआनी संदर्भ:
“वही अल्लाह है… अल-मलिक, अल-कुद्दूस…”
— सूरह अल-हशर (59:23)
फज़ीलत और लाभ:
- “या कुद्दूस” का वज़ीफ़ा दिल की सफाई और इमान की मजबूती लाता है।
- गुनाहों से दूर रहने की ताक़त मिलती है।
- रुहानी सुकून और परहेज़गारी में इज़ाफ़ा होता है।
दुआ और ज़िक्र:
“या कुद्दूसु, ज़क्किनी मिन्न दनसी”
(ऐ पाक ज़ात! मुझे गुनाहों की गंदगी से पाक कर दे)
ज़िंदगी में अमल:
जो अल-कुद्दूस को पहचानता है, वो अपनी ज़बान, नज़र, नीयत और आमाल को भी पाक रखने की कोशिश करता है।
यह लेख http://www.imranjalna.com की “९९ नामों की रौशनी” शृंखला का हिस्सा है।

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।
































































































Leave a Reply