चलो राजभवन मोर्चे में बड़ी संख्या में शामिल हो कांग्रेसी

जालना: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक संस्थाओं के जनता के पैसों को अडानी समूह को देकर महाघोटाला किया गया. घोटाला उजागर होने के बाद अब जनता का पैसा डुबने का खतरा है. जिसके विरोध में कांग्रेस द्वारा १३ मार्च सोमवार को मुंबई में दोपहर ३ बजे राजभवन पर मोर्चा ले जाया जाएगा. इस मोर्चे में जालना के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख ने किया है.  

इस संदर्भ में जारी प्रेस नोट में राजाभाऊ देशमुख ने कहा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति मित्र अडाणी के रिश्तो का सबसे ज्यादा फायदा अडानी ग्रुप को मिल रहा है. जो खुलासा सामने आ रहा है उससे यह पता चला है कि, सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों में मध्यम वर्ग, कर्मचारियों और आम लोगों द्वारा निवेश किए गए पैसे को मोदी सरकार ने अडानी समूह में निवेश करवाया है. 

केंद्र की इस नीति के विरोध में मुंबई के राजभवन पर निकाले जाने वाले मोर्चे में  जालना से भी कांग्रेसियों को बडी संख्या में उपस्थिति रहने का आह्वान जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, प्रदेश कांग्रेस  उपाध्यक्ष विधायक कैलाश गोरंट्याल, विधायक राजेश राठौड़, पूर्व विधायक सुरेश कुमार जेथलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आरआर खडके पाटील, प्रदेश महासचिव डॉ संजय लाखे पाटील, कल्याण दले, प्रा सत्संग मुंडे, जिला कार्याध्यक्ष राजेंद्र राख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेख महमूद, तहसिलाध्यक्ष वसंत जाधव, राम सावंत, गणेश राऊत आदि ने किया है.