
पुरुषों में औरंगाबाद और महिलाओं में अहमदनगर ने मारी बाजी * जालना में राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा उत्साह के साथ संपन्न
जालना: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक कार्य सेवाभावी संस्था और राष्ट्रमाता इंदिरा गांधी महाविद्यालय जालना के संयुक्त तत्वावधान से राष्ट्रीय युवा दिन और राजमाता जिजाऊ जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रमाता इंदिरा गांधी महाविद्यालय के मैदान पर संपन्न हुई राज्यस्तरीय जिजाऊ कबड्डी ट्रॉफी स्पर्धा में पुरुषों में औरंगाबाद तथा महिलाओं में अहमदनगर की टीम ने बाजी मारी.

स्पर्धा का फाइनल मुकाबला रविवार को संपन्न हुआ. पुरुषों के गट में औरंगाबाद स्थित भारतमाता क्रीडा मंडल ने तथा महिलाओं में अहमदनगर जिले के दहिगव्हाण स्थित स्व. मारोतराव घुले प्रतिष्ठान ने जीत हासिल की. विजेता टीमों को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार, तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को 11 हजार चौथा स्थान हासिल करने वाले टीमों को 7100 का इनाम, स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.
पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य विधायक राजेश राठोड ने की. विशेष अतिथि के रूप में देश के प्रथम मंडल स्तंभनिमार्ता तथा पूर्व विधायक डॉ. नारायण राव मुंढे, प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व नगराध्यक्ष भास्करराव आंबेकर, बीड की सहायक पुलिस निरीक्षक तथा कबड्डी में महाराष्ट्र का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली सुरेखा ताई नागरगोजे-धस, छत्रपती पुरस्कार विजेता तथा महाराष्ट्र कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मंगल पांडे, सामाजिक कार्यकर्त्या सुषमाताई पायगव्हाणे, मनीषा ताई काटकर के साथ ही ट्रॉफी के मुख्य संयोजक प्रा सत्संग मुंढे, सुघोष मुंढे, संयोजन समिति के सुदामराव सदाशिवे, प्राचार्य डॉ सुनंदा तिडके, आश्लेषा इंग्लिश स्कूल की संचालिका शुभदा मुंढे आदि उपस्थित थे. आभार प्राचार्या सुनंदा तिडके ने माना.

स्पर्धा को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनंदा तिडके, स्पर्धा समन्वयक राजाभाऊ थोरात, पंजाबराव वाघ, संतोष नागवे, संयोजन समितीचे विजय कामड, अब्दुल हाफिज, सुदामराव सदाशिवे, बाबुराव सतकर, सुभाष कोळकर, नारायण चाळगे, देवराव सोनवणे, ओमप्रकाश चितळकर, नवाब डांगे, वैजनाथराव चंद, अनिकेत मुंढे ने परिश्रम किया.

* फाईनल नतीजे
राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा के फाइनल नतीजे इस प्रकार है

महिला गट – स्व. मारोतराव घुले प्रतिष्ठान दहिगव्हाण (विजेता), मानवत क्रीडा अकॅडमी मानवत (उपविजेता), राजमुद्रा क्रीड़ा मंडल (तृतीय), क्रीडा प्रबोधिनी मंडल जालना (चतुर्थ). व्यक्तीगत पुरस्कारों में उत्कृष्ट पकड- राणी भुजंग, उत्कृष्ट चढाई – वैशाली मोहिते गोषेगाव, सर्वोत्कृष्ट खिलाडी- गौरी दहे मानवत.

पुरुष गट : भारत माता क्रीडा मंडल औरंगाबाद (विजेता), शिवम क्रीडा मंडल पैठण (उपविजेता), डॉ नारायण राव मुंढे क्रीडा मंडल जालना (तृतीय), जगदंबा क्रीड़ा मंडल खोराड सावंगी (चतुर्थ). व्यक्तीगत पुरस्कारों में उत्कृष्ट पकड- योगेश चव्हाण जालना, उत्कृष्ट चढाई- शुभम वैजनाथ गोल्डे पैठण, सर्वोत्कृष्ट खिलाडी – कृष्णा राठोड.
