परभणी से चैत्यभूमि तक पदयात्रा पर निकले 110 थाई भिक्षुओं का स्वागत

जालना: परभणी से चैत्यभूमी दादर तक पदयात्रा निकाली गई है. जिसमें ११० थाई भिक्षुओं का समावेश है. मंगलवार को यह पदयात्रा जालना पहुंची. इस समय मामा चौक परिसर में भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में  हजारों की संख्या में बौद्ध श्रद्धालु और शहर के नागरिकों ने हिस्सा लिया. 

  इन कार्यक्रमों में भक्तों द्वारा सामूहिक याचना के उपरान्त आदरणीय भिक्खु संघ ने सामूहिक धम्म वंदना एवं आशीर्वाद प्रदान किया. थाई भिक्खु संघ ने जालना शहर में श्रद्धालुओं द्वारा किए गए अभूतपूर्व स्वागत को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की.

इस समय जिला समन्वयक समिती के दिनकर घेवंदे, पूर्व नगरसेवक निथिल पगारे ने संघ को  प्राथमिक चिकित्सा पेटी प्रदान की.  सुरेश रत्नपारखे ने भिक्खु संघ को फल और जल वितरित किया.  

  कार्यक्रम का सूत्रसंचालन  प्राध्यापक सिद्धार्थ पानवाले  ने किया तथा आभार सिद्धार्थ इंगले ने माना. 

पदयात्रा में समन्वयक दिनकर घेवंदे,  बालासाहेब अंभिरे, महेंद्र रत्नपारखे, विनोद रत्नपारखे उपस्थित थे.  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  सचिन खरात, सतीश ठोके, जयंत मोरे, अनिल मगर ,रोहन वाघमारे, चंद्रकांत सालवे, रवि प्रधान, अनिल वाघमारे, मिलिंद इंगले, दुर्योधन बालराज, निलेश रत्नपारखे, प्राध्यापक प्रवीण हिवाले के साथ ही नागवंश मित्र मंडल और आनंद नगर परिसर के उपासक उपासिकाओं ने परिश्रम किया. 

* कांग्रेस पार्टी ने किया स्वागत 

फोटो: आंतरराष्ट्रीय बौद्ध भिक्षु  संघ के  110  भिक्षुओं के पदयात्रा कर जालना पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से उनका स्वागत किया गया.

 आंतरराष्ट्रीय बौद्ध भिक्षु  संघ के  110  भिक्षुओं के पदयात्रा कर जालना पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से उनका स्वागत किया गया.  पदयात्रा के आयोजक  सिध्दार्थ हत्ती अंबीरे (प्रदेशाध्यक्ष कॉंग्रेस अनुसूचित विभाग) और सिनेअभिनेता  गगन मलिक का भी स्वागत किया गया. 

इस समय जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कार्याध्यक्ष  राजेंद्र राख, शहर  अध्यक्ष शेख महमूद, अजय भरतीय, विनोद रत्नपारखे, दिनकर घेवंदे आदि ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर स्वागत किया. 

१७ जनवरी को परभणी से पदयात्रा पर निकला यह संघ औरंगाबाद होते हुए १५ फरवरी को  चैत्यभूमी (दादर) मुंबई पहुंचेगी.  

फोटो: परभणी से चैत्यभूमि तक पदयात्रा पर निकले 110 थाई भिक्षुओं का संघ मंगलवार को जालना पहुंचा. जालना में जगह – जगह उनका स्वागत किया गया.  2401-jls-01