किर्ती अग्रवाल को भारतरत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार

जालना: जालना की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने में कार्य करने वाले उडान ग्रुप की संस्थापिका कीर्ती शिवप्रसाद अग्रवाल को नई दिल्ली स्थित ओएसिस वर्ल्ड रेकार्ड संस्था द्वारा भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.  

रविवार को संस्था की ओर से आयोजित शौर्य दिन के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में पॅलेस्टाईन के राजदूत  अदनान अबू अल हमजा, पद्मश्री विजयकुमार शाह, बोरुंदी के प्रथम समुपदेशक चार्ल्स रवेंगा, सांसद मनोज तिवारी, तिरुपती संस्थान के संचालक  जयकुमार भारद्वाज, सुभाष चंद्र बोस के पोते सहित अन्य मान्यवरों की उपस्थिति में कीर्ति अग्रवाल को इस पुरस्कार से नवाजा गया.  

२० राज्यों से प्राप्त नामांकनों में से महाराष्टÑ से कीर्ती अग्रवाल का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया.  उनकी इस सफलता पर उनका सभी ओर से अभिनंदन किया गया. 

फोटो:उडान ग्रुप की संस्थापिका कीर्ती शिवप्रसाद अग्रवाल को नई दिल्ली स्थित ओएसीस वर्ल्ड रेकार्ड संस्था द्वारा भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.