
कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा
जालना: जालना शहर के कांग्रेसी और आरजेडी के दिव्यांग, और अल्पसंख्यांक समाज के २७० पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेलवे मंत्री रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया.
केंद्रीय मंत्री दानवे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भास्कर दानवे, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव अतीक खान के प्रयासों से शहर में दिव्यांगों और अल्पसंख्यांक समाज के विकास के लिए कई उपक्रम चलाए जा रहे है. इसी के चलते कांग्रेस दिव्यांग आघाडी के मराठवाडा प्रमुख जगदीश यनगुपलटा ,राष्ट्रीय जनता दल के मराठवाड़ा महासचिव तथा क्रांति कामगार महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्जा जुनेद, आरजेडी जिलाध्यक्ष सुनील लाखे, लोकक्रांती असंघटीत कामगार संघटना के संस्थापक सचिव सय्यद रफीक, योगेश्वरी इमारत व इतर बांधकाम कामगार संघटना के संस्थापक सचिव अच्छुतराव काले, महाराष्ट्र असंघटीत कामगार संघटना के संस्थापक अध्यक्ष रमेश वायाल, स्वामी समर्थ असंघटीत कामगार संघटना के संस्थापक अध्यक्ष पांडुरंग केदार महाराज आदि सहित दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यतओं ने भाजपा में प्रवेश किया.

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भास्कर दानवे, भिमराव डोंगरे, रामेश्वर पाटिल भांदरगे, शहराध्यक्ष राजेश राऊत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महासचिव अतीक खान, महिला सचिव संध्याताई देठे, सोपान पेंढारकर, सतीश जाधव, अर्जुन गेही, भागवत बावने, सुधाकर खरात, वसंत शिंदे, शशिकांत घुगे, राजेंद्र भोसले, मनोहर शिनगारे, विजय कामत, रवी अग्रवाल, चेतन देसरडा, मनोज पाचफुले, युनुस हिंगोरा, शेख कलाम, शुभांगीनी देशपांडे, शमा खान, गिता रेगुडे, आनंद झारखंडे, सैयद इमरान, नदीम कुरैशी, युनुस सय्यद, जावेद शेख, सचिन जाधव सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
