
जालना पुलिस ने मुंबई में समुद्र में डूब रहे शख्स को बचाया. * कांस्टेबल शमीम पटेल की दिलेरी का हो रहा सम्मान
जालना पुलिस ने मुंबई में समुद्र में डूब रहे शख्स को बचाया
* कांस्टेबल शमीम पटेल की दिलेरी का हो रहा सम्मान
जालना: जालना के कांस्टेबल ने मुंबई के मरीन ड्राइव पर ड्यूटी को निभाते हुए बेहोश होकर समुद्र में गिरे शक्स को बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी. जिसके चलते व्यक्ति की जान बच गई. शमीम पटेल की इस दिलेरी के चलते उसका पुलिस महकमे के आला अधिकारियों द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया गया.

मुंबई के मरीन ड्राइव के पास बेहोश होकर समुद्र में गिरे 51 वर्षीय की जान बचाई. मुंबई में तैनात कांस्टेबल शमीम पटेल ने समुद्र में डूबते हुए व्यक्ति को देखा तो उसने समुद्र में छलांग लगा दी और बेहोश व्यक्ति को पानी से बाहर खींच लिया.
तब तक अन्य कांस्टेबल भी वहां पहुंच गए. उन्होंने उसके पेट पानी को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. शख्स की पहचान हरिराम शर्मा के रूप में हुई है. इसका घटना के फुटेज को मुंबई पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाने के बाद बचाव कार्यों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

जालना के कांस्टेबल शमीम पटेल की इस दिलेरी के चलते से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया. अपनी जान जोखिम में डालकर समयसूचकता दिखाते हुए पूरी दिलेरी से डुबते व्यक्ति की जान बचाने पर प्रशंसा पत्र भी दिया गया.