उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों जालना पुलिस महकमा हुआ सम्मानित

जालना: वर्ष २०२१ की सर्वोत्कृष्ट पुलिस टीम का राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार जालना पुलिस टीम को घोषित होने के बाद शनिवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में आयोजित विशेष समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया. जालना के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनायक देशमुख ने पुरस्कार स्वीकार किया.  वर्ष २०२१ में जालना पुलिस ने पांच हजार मामले उजागर किए थे.  

२०२१ में  आय जी एम मल्लिकार्जुन के मार्गदर्शन में  तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनायक देशमुख के मार्गदर्शन में  अपर पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख, स्थानीय गुनाह शाखा पुलिस  निरीक्षक सुभाष भुजंग सहित जिले भर के थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुराने लंबित पड़े मामलों के साथ ही नए से दर्ज होने वाले मामलों की भी छानबीन की रफ्तार बढ़ाकर उन्हें नतीजों तक पहुंचाया था. जिसके चलते जालना को वर्ष २०२१ की बेस्ट पुलिस युनिट घोषित किया गया.  

फोटो: वर्ष २०२१ के सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार से जालना पुलिस युनिट को नवाजा गया. शनिवार को पुणे में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पुरस्कार स्वीकार करते हुए जालना के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनायक देशमुख.

यह पुरस्कार पुलिस बल की दक्षता और प्रदर्शन को बढ़ाने और निर्धारित सीमा के भीतर उत्कृष्ट तरीके से काम करने के साथ-साथ अपराध की रोकथाम और अपराध की जांच के लिए दिया जाता है. जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 तक महाराष्ट्र राज्य पुलिस इकाइयों में दर्ज अपराधों की जानकारी को ध्यान में रखते हुए, पुलिस इकाइयों को वार्षिक अपराध दर के आधार पर 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया था. तथा पुलिस निर्वाचन क्षेत्रों के चयन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मूल्यांकन समितियों का गठन किया गया. इसमें जालना पुलिस फोर्स का प्रदर्शन काफी अहम रहा है.