पैन अपडेट करना महिला डॉक्टर को पडा महंगा

* एक लाख ८३ हजार रुपए खाते से गायब

जालना:  पैन कार्ड अपडेट करने के लिए मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आया लिंक ओपन करने पर एक महिला डॉक्टर को महंगा पड गया. लिंक पर जानकारी भर क्लिक करते ही खाते से एक लाख ८३ हजार रुपए कट गए. यह घटना ९ जनवरी को घटी. 

जालना शहर के विवेकानंद अस्पताल में कार्यरत महिला डॉ प्रियंका रमेश चांडक के मोबाइल पर  सोमवार की दोपहर को  9802277450 क्रमांक के नंबर से मैसेज आया. मैसेज में लिखा था की डिअर यूजर्स एसबीआय नेट एसी बिल सस्पेंडेड टुडे प्लीज, अपडेट युवर पॅन कार्ड. इस मैसेज के साथ आए लिंक पर प्रियंका ने पैन कार्ड की जरूरी जानकारी भरी. जानकारी भरकर क्लिक कर दिया. इसके बाद उन्हें बैंक से मैसेज आया की उनके खाते से एक लाख ८३ हजार ८८२ रुपए कट गए. 

इस प्रकरण में महिला डॉक्टर ने सदर बाजार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की. थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है.