प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जालना में विविध सामाजिक उपक्रमों का आयोजन

* महिला प्रदेशाध्यक्षा सव्वालाखे रहेंगी प्रमुख रूप से उपस्थित

जालना:  पार्टी की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जालना जिला महिला कांग्रेस द्वारा बुधवार १२ जनवरी को विविध सामाजिक उपक्रमों को तहत नेत्र जांच, सर्व रोग निदान तथा चष्मा वितरण शिविर संपन्न होंगे. इस समय महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा संध्याताई सव्वालाखे जालना में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. 

बुधवार की दोपहर १२.३० बजे छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा के पास स्थित गुरु गणेश मंगल कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया है.  कार्यक्रम की अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विधायक कैलाश गोरंट्याल करेंगे. प्रमुख अतिथि के रूप में जालना जिला प्रभारी पूर्व विधायक नामदेवराव पवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, विधायक राजेश राठौड़, पूर्व विधायक  सुरेश कुमार जेथलिया, पूर्व नगराध्यक्षा संगीताताई गोरंट्याल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता  डॉ संजय लाखे पाटील, पूर्व जिलाध्यक्ष आरआर खडके, प्रदेश महासचिव कल्याण दले, प्रा सत्संग मुंढे, जिला कार्याध्यक्ष राजेंद्र राख, महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी संगीताताई तिवारी, उज्वलाताई सालवे, सुषमाताई पायगव्हाणे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेख महमूद, तहसील अध्यक्ष वसंत जाधव, गटनेता गणेश राऊत, राम सावंत, एड राम कुºहाडे, विजय चौधरी आदि उपस्थित रहेंगे. 

संध्याताई सव्वालाखे 

इस कार्यक्रम में कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही शहर के नागरिकों को बडी संख्या में उपस्थित रहकर शिविर का लाभ उठाने का आह्वान  कार्यक्रम की सयोजिता  जालना जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा नंदाताई पवार, शितलताई तनपूरे, जागृती यादव, चंदाताई भांगडीया, मंगलताई खांडेभराड, मथुराबाई सोलुंके, चंचंल चित्राल, सिंधुबाई वाघ, विभा लाखे, तहसील अध्यक्ष सुषमाताई खरात, अर्चना राऊत, उषाताई मालवडे, रेखा राऊत, शिल्पा बोर्डे, सारीकाताई वरनकर, संगीता डोंगरे, विद्या वाघ, आसराबाई चांदोडे आदि ने किया.