
AR Rahman – शादी के लिए रहमान ने रखी थीं तीन शर्त, मां ने ऐसे ढूंढी लड़की
एआर रहमान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रहमान की लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है लेकिन उनकी लव लाइफ काफी दिलचस्प है। उन्होंने शादी के लिए अपनी मां से तीन शर्तों पर खरी उतरने वाली लड़की ढूंढने को कहा था।

आगे क्या हुआ आइये जानते हैं।
विरासत में मिला संगीत

एआर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार है। एआर रहमान ने धर्मांतरण कर अपना नाम बदल लिया था। रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है। उनके पिता भी संगीतकार थे। उन्होंने शादी के लिए अपनी मां करीमा बेगम को सब कुछ बता दिया था कि उन्हें लड़की में क्या गुण चाहिए। उनको जैसी लड़की चाहिए थी ,मां ने वैसी ही लड़की ढुंडी।
क्या थी तीन शर्ते

पहला – वह खूब पढ़ी लिखी हो। वह ऐसा इसलिए चाहते थे क्योंकि रहमान ने सिर्फ स्नातक की पढाई ही की थी। दूसरा – उसे संगीत से प्रेम हो। तीसरा – वह बहुत शालीन होने के साथ खूबसूरत भी हो।

सायरा बानो में मिले तीनो गुण
रहमान की मां एक दिन चेन्नई के एक बिजनेसमैन के घर अपने बेटे का रिश्ता लेकर पहुंचीं। बिजनेसमैन की दो बेटियां थीं। एक का नाम मेहर और दूसरी की नाम सायरा बानो था। वह देखने तो उनकी छोटी बेटी मेहर को गई थी। लेकिन रहमान की मां को वे सभी गुण उनकी बड़ी बेटी सायरा बानो में नजर आए। उन्होंने तुरंत मेहर के पिता से उनकी बड़ी बेटी सायरा बानो के रिश्ते की बात रख दी थी।

1995 में हुई दोनों की शादी
1995 में एआर रहमान और सायरा शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के समय रहमान 27 और सायरा 21 साल की थीं। एआर रहमान ऑस्कर अवॉर्ड, चार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड, दो अकेडमी अवॉर्ड, दो ग्रैमी अवॉर्ड, एक बाफ्टा अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। एआर रहमान का चेन्नई में अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो है।
