राष्ट्रीय हिंदी विद्यालय क्रीडा महोत्सव संपन्न

जालना: स्थानीय राष्ट्रीय हिंदी विद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव २७ से २९ सितंबर के बीच उत्साह के साथ संपन्न हुआ. महोत्सव का उद्घाटन विद्यालय समिति के अध्यक्ष सतिष बगडिया के हाथों किया गया.

फोटो: राष्ट्रीय हिंदी विद्यालय में क्रीड़ा महोत्सव उत्साह के साथ संपन्न हुआ. 

इस समय विद्यालय समिति गोवर्धन अग्रवाल, किशोर बगडिया, महेंद्र बाबू गुप्ता, अजय गुप्ता, स्कूल के मुख्याध्यापक मनीष अग्रवाल, उपमुख्याध्यापक दशरथ सर आदि उपस्थित थे. 

फोटो: राष्ट्रीय हिंदी विद्यालय में क्रीड़ा महोत्सव उत्साह के साथ संपन्न हुआ. 

क्रिडा महोत्सव के तहत विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल सहित वित्तीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया. इसके अलावा फैंसी ड्रेस, संगीत कुर्सी, मेहंदी स्पर्धाएं भी संपन्न हुई. क्रिडा शिक्षक केंद्र सर और शाह सर की निगरानी में सभी प्रतियोगिताएं उत्साह के साथ संपन्न हुई.