कांग्रेस सेवादल ने स्थापना दिवस मनाया

जालना: जालना जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा रविवार को स्थापना दिवस दल दिवस के रूप में मनाया. प्रदेशाध्यक्ष विलास अवताडे ने निर्देश पर रविवार को डॉ रफीक झकेरिया उर्दू प्रा स्कूल के प्रांगण में विशेष समारोह संपन्न हुआ. इस समय सेवादल के प्रदेश सचिव किशन जेडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया.  

कांग्रेस सेवा दल की स्थापना को ४४ वर्ष पूरे हो रहे है. इस उपलक्ष्य में सेवादल के संस्थापक स्व डॉ ना.सु हार्डीकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया गया.  

फोटो: रविवार को कांग्रेस सेवा दल का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. 

इस अवसर पर जिला कार्याध्यक्ष अब्दुल रफिक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस सेवा दल अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का सबसे मुख्य संगठन है.  जालना जिला कांग्रेस सेवादल ने जन जागरण अभियान राष्ट्रीय एकात्मता पर कार्यक्रम, महंगाई हटाओ रैली, किसान के हित में आंदोलन, भारत जोडो यात्रा सहित विविध उपक्रमों को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, विधायक कैलाश गोरंट्याल के मार्गदर्शन में  अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर सभी अभियानों को सफल बनाया है.  

इस समय जिला कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेख शमशोद्दीन ने जिले में सेवा दल को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ स्तर पर विशेष कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया.  

 स्कूल के विद्यार्थी, अभिभावक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.  इस समय सेवादल तहसील अध्यक्ष  सय्यद मुन्शी, संतोष थोरात, कैलास हिवाले, रामा तांबे, इकबाल कुरैशी, विष्णु, गौतम आदि मौजूद थे, कार्यक्रम का सूत्रसंचालन शेख असलम ने किया तथा आभार अब्दुल रफिक ने माना.