सेंट जॉन्स और रयान औरंगाबाद में क्रिसमस का जश्न।

सेंट जॉन्स और रेयान इंटरनेशनल स्कूल, औरंगाबाद के स्टाफ और छात्रों ने 23 दिसंबर 2022 को बड़े उत्साह और जोश के साथ क्रिसमस मनाया। स्कूल में घंटियों और खूबसूरती से सजाए गए क्रिसमस ट्री के साथ उत्सव का रूप धारण किया। उत्सव से पहले छात्रों के लिए कई गतिविधियों और प्रतियोगिताओं जैसे कि क्रिसमस ट्री को सजाना, स्टार बनाना, क्रिसमस कार्ड बनाना, सांता फेस मास्क बनाना, आयोजित की गयी।

प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने के लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा में   प्रार्थना, बाइबल पाठ,  प्रार्थना गीत के बाद झांकी और कैरोल गायन शामिल थे।  स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष  डॉ. ए.एफ. पिंटो द्वारा भेजे गए अद्भुत संदेश के माध्यम से बच्चों को प्रभु यीशु के जन्म के बारे में बताया गया। खासकर जब क्रिसमस की झांकी पेश की गई तो बच्चों के चेहरों पर त्योहार मनाने की असीम खुशी साफ झलक रही थी।  

स्कूल के अध्यक्ष डॉ ए एफ पिंटो और प्रबंध निदेशक मैडम ग्रेस पिंटो की ओर से स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी को क्रिसमस और समृद्ध नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं.

सेंट जॉन्स और रयान औरंगाबाद में क्रिसमस का जश्न।