मीनाक्षी दाड वूमन आयकॉन पुरस्कार से सम्मानित

जालना:   हजरत दस्तगीर बाबा के  ४2   वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार १५ दिसंबर को सिंदखेड राजा में अलहाज असद बाबा की स्मृति में हजरत गौस ए  आझम दस्तगीर बाबा बहुउद्देशीय संस्था सिंदखेडराजा, असनाज  हेल्थकेयर एजुकेशन अँड रिसर्च फाउंडेशन मुंबई  के संयुक्त तत्वावधान से सामाजिक कार्यों के साथ ही महिला सबलीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लॉयन्स क्लब झोन चेअरमन सामाजिक कार्यकर्ता मीनाक्षी विजयकुमार दाड को वुमन आयकॉन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.  

कोरिया कॉन्सलेट जनरल हयुन्डो हॉंग, सिने अभिनेता राहुल वोहरा, सिने अभिनेत्री अर्चना शर्मा, जे जे हॉस्पिटल मुंबई के डॉ पटेल, डॉ अमजद खान पठान के हाथों मीनाक्षी दाड को सम्मानित किया गया. 

इस अवसर पर विजय दाड, कमलबाबु झुनझुनवाला,  संगीता रुणवाल,  सरोज करवा,  बाला प्रसाद भक्कड,  राजेश देविदान, विजय गिनोडीया,  विनोद पवार, राजेश लुणिया आदि उपस्थित थे. 

मीनाक्षी दाड ने सामाजिक क्षेत्र, लायंस क्लब, महिला सशक्तिकरण आदि में अमूल्य योगदान निभाया है.  लायंस क्लब ऑफ जालना के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों पर रहते हुए समाजसेवी को लेकर कई उपक्रम चलाए.  वर्तमान में वे लायंस डिस्ट्रिक्ट में जोन चेयरमैन हैं.

उन्होंने माहेश्वरी समाज, जालना जिला महिला संघ, महाराष्ट्र प्रदेश महिला संघ, साहित्य समिति समन्वयक, माहेश्वरी महिला प्रगति समिति पर काम करते हुए अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाया है.  लायंस के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान पिछले साल क्लब ने क्षेत्रीय सम्मेलन में 12 पुरस्कार, सिलवासा प्रांतीय सम्मेलन में 15 और बहु-प्रांतीय सम्मेलन में 3 पुरस्कार जीते. अपने कार्यकाल के दौरान, उन्हें क्लब के माध्यम से दो जरूरतमंद लड़कियों की शादी करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.  

फोटो: मीनाक्षी दाड वूमन आयकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.