हिंगोली जिला अध्यक्ष पद पर शेख अय्युब शेख खलील की नियुक्ति

राज्य के सभी जिलों में मुस्लिम सेवा दल होगा सक्रिय- फिरोज सौदागर

हिंगोली जिला अध्यक्ष पद पर शेख अय्युब शेख खलील की नियुक्ति

जालना: मुस्लिम सेवा दल द्वारा समाज के विकास के उद्देश्य से चलाए जा रहे उपक्रम को सराहा जा रहा है. संगठन को राज्य के हर जिले में मजबूत करने के लिए अब हर जिले में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा. यह प्रतिपादन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष मो फिरोज सौदागर ने  किया.

हिंगोली जिले में मुस्लिम सेवा दल को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हिंगोली जिला अध्यक्ष पद पर शेख अय्युब शेख खलील की नियुक्ति जालना स्थित संगठन के मुख्य कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में की गई.

शेख अय्युब

इस समय फिरोज सौदागर ने अपनी बात रखी.  शीघ्र ही हिंगोली जिले की कार्यकारिणी का गठन कर वहां पर संगठन के कार्यों से जनता को लाभ पहुंचाने का आश्वासन हिंगोली के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शेख अय्यूब ने दिया.