अब मुंबई की धारावी झोपडपट्टी उद्योगपति अडानी को देने की फिराक में सरकार
मुंबई में अघाड़ी के हल्लाबोल मोर्चा में शामिल हों-राजाभाऊ देशमुख
जालना: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता बार बार महापुरुष के बारे में अपमानजनक बयान देकर बवाल खड़ा कर रहे हैं. इसके अलावा अब सरकार मुंबई की धारावी झोपडपट्टी भी उद्योगपति अडानी के नाम करने का प्रयास कर रही है. कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर भी सरकार की भूमिका विवादित ही है. इस सब के विरोध में आघाडी द्वारा मुंबई में १७ दिसंबर को हल्लाबोल मोर्चा निकाला जा रहा है. इसमें जालना जिले के कांग्रेसी कार्यताओं और पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने का आह्वान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख ने किया है.
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक नानाभाऊ पटोले के आदेशानुसार दिनांक 17 दिसंबर को मुंबई में महाविकास अघाड़ी का मोर्चा सुबह 11.30 बजे जीजामाता उद्यान (रानी का बाग) से बायखला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई तक निकाला जाएगा.
छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर इन महापुरुष के बारे में राज्य के राज्यपाल भगत कोश्यारी और भाजपा नेता लगातार अपमानजनक बयान दे रहे हैं. सांगली जिले के कई गांवों का कर्नाटक राज्य में समावेश हो इस दिशा में राज्य और केंद्र सरकार की भूमिका है. इसके अलावा अब मुंबई की लाईफलाईन धारावी झोपडपट्टी की जमीन सरकार उद्योगपति अडानी को देने का प्रयास कर रही है जिससे मुंबई में लाखों लोग विस्थापित हो जाएंगे.
इस सबके विरोध में हल्लाबोल आंदोलन होगा. इसमें जालना के कांग्रेसियों को बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, विधायक कैलाश गोरंट्याल, विधायक राजेश राठौड़, पूर्व विधायक सुरेश कुमार जेथलिया, प्रदेश पदाधिकारी डॉ. संजय लाखे पाटील, कल्याण दले, सत्संग मुंढे, जिला कार्याध्यक्ष राजेंद्र राख, आरआर खडके शहराध्यक्ष शेख महमूद, वसंत जाधव, राम सावंत, गणेश राऊत ने किया है.