लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर संपन्न

* अग्रशक्ती बहुमंडल का उपक्रम

जालना: अग्रशक्ती बहुमंडल और साहस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से राष्ट्रीय हिंदी विद्यालय में छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर उत्साह के साथ संपन्न हुआ.  

शिविर का उद्घाटन दामिनी दस्ते की प्रमुख उपनिरीक्षक रंजना पाटील, मुख्याध्यापक मनीष अग्रवाल, एड अश्विनी धन्नावत की प्रमुख उपस्थिति में किया गया. इस समय  प्रशिक्षक दत्ता पवार, निवृत्ती डिगे ने लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में भाग लेने वाली लड़कियों को स्कार्फ प्रदान किया गया. 

इस समय उपनिरीक्षक रंजना पाटिल ने कहा की छात्राओं को निर्भय होकर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करना चाहिए यदि उन्हें कोई परेशान कर रहा है तो वो इसकी जानकारी तुरंत दे ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. 

फोटो: अग्र शक्ती बहुमंड द्वारा राष्ट्रीय हिंदी विद्यालय में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर उत्साह के साथ संपन्न हुआ. 

इस समय अग्रशक्ती बहुमंडल की अध्यक्षा प्रिती मल्लावत ने कहा की इस तरह के उपक्रम शहर के विविध स्कूलों में चलाए जाएंगे ताकि लड़कियों में निडरता का निर्माण कर उन्हें आगे बढ़कर परिस्थिति का मुकाबला करने में सक्षम बनाया जा सके. 

शिविर को सफल बनाने के लिए मंडल की अध्यक्षा प्रिती मल्लावत, सचिव ममता गुप्ता,  कोषाध्यक्ष आरुषि बगडिया, सलाहकार सारिका तालुका, सुचिता बगडिया, मेघा बगडिया ने विशेष परिश्रम किया.