राज्यपाल को हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा – विधायक कैलाश गोरंट्याल

* शहर में निकाली गई निषेध रैली में हजारों की संख्या में नागरिक पहुंचे

* भाजपा छोड सभी राजनीतिक पार्टियों ने लिया भाग

जालना:  राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी द्वारा आराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ महात्मा ज्योतिराव फुले, सावित्री बाई फुले का अपमान किया गया है. जिससे राज्य की जनता के भावनाएं आहत हुई है. राज्यपाल को तत्काल पद से बर्खास्त करने तथा महापुरुषों का अपमान करने वालों और उनके समर्थकों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग को लेकर आज जालना में सर्वपक्षिय बंद का आयोजन किया गया था जिसे सफलता मिली. इस समय निकाले गए निषेध मोर्चे में भाजपा छोड सभी पार्टियों ने शिरकत कर नाराजगी जतायी.  

मराठा क्रांती मोर्चा की इस पहल को जालना में विधायक कैलाश गोरंट्याल का भरपूर समर्थन मिला तथा उन्होंने इस बंद को सफल बनाने के लिए जगह जगह बैठके कर नागरिकों को इसमें शामिल होने की अपील की थी. आज उनकी अपील का जालना बंद में साफ असर देखा गया. इस बंद में कांग्रेस, राष्ट्रवादी, उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, बसपा, एमआयएम, शेतकरी संघटना, वंचित बहुजन आघाडी, जय भीम सेना सहित शहर के व्यापारियों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन देखा गया. 

सभी ने एक स्वर में राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी क तथा भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की निंदा की. राज्यपाल को बर्खास्त करने तथा उनके गलत बयानों का समर्थन करने वाले राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई. 

फोटो: शहर में निकाले गए निषेध मोर्चा में बडी संख्या में लोगों ने शिरकत की. इस समय विधायक कैलाश गोरंट्याल, शिवसेना जिलाप्रमुख भास्कर आंबेकर सहित अन्य. 

* बंद को व्यापारियों का मिला पूरा समर्थन

आज के जालना बंद को व्यापारिक संगठन का पूरा समर्थन मिला.  जालना जिला व्यापारी महासंघ, कपडा असोसिएशन, हॉटेल व बार असोसिएशन, कपडा मर्चंट असोसिएशन, रेडीमेड कपडा असोसिएशन, कृषी व बियाणे विक्रेता असोसिएशन, इलेक्ट्रॉनिक असोसिएशन, कटलरी साहित्य विक्रेता असोसिएशन  के साथ ही जिला वकील संघ, अन्याय प्रतिकार दल, वंजारी महासंघ का भी समर्थन मिला.  

* स्कूल और अति आवश्यक वस्तुओं की दुकानें थी खुली

बंद के दौरान शहर के मुख्य बाजार की दुकानें पूरी तरह बंद थी. देर शाम को इक्का दुक्का इलाकों में कुछ दुकानें खुली थी. इसके अलावा आज शहर के स्कुलें और अति आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली थी. 

* निषेध रैली में बडी संख्या में पहुंचे लोग

राज्यपाल को हटाने की मांग को लेकर आज जालना शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज पुतले से निषेध रैली निकाली गई. जिसमें बडी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. यह रैली  मूर्ती बेस, नेहरू रोड, फुल बाजार, सावरकर चौक, मामा चौक, महावीर चौक, सुभाष चौक, मस्तगड मार्ग होते हुए पुराना जालना के गांधी चमन पर पहुंच विसर्जित हुई.   

इस रैली में विधायक कैलाश गोरंट्याल, पूर्व मंत्री विधायक राजेश टोपे,  मराठा क्रांती मोर्चा के राज्य समन्वयक डॉ संजय लाखे पाटील, जगन्नाथ काकडे, शिवसेना जिलाप्रमुख भास्कर आंबेकर, राष्ट्रवादी  जिलाध्यक्ष डॉ. निसार देशमुख, सकल ओबीसी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र राख, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेख महमूद, राष्ट्रवादी  शहर अध्यक्ष नंदकिशोर जांगडे, कांग्रेस के रहीम तांबोली, पूर्व नगराध्यक्ष बबलू चौधरी, मनसे जिलाध्यक्ष रविंद्र राऊत, शेतकरी संघटना अध्यक्ष दत्तात्रय कदम, जय भीम सेना के संस्थापक सुधाकर निकालजे,    संभाजी ब्रिगेड के प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष गाजरे, मराठा महासंघ के जिलाध्यक्ष अरविंद देशमुख, अशोक पडूल, सुधाकर दानवे, शिवसेना शहरप्रमुख दुर्गेश काठोठीवालै, घनश्याम खाकीवाले, देवकर्ण वाघ, अशोक उबाले, शरद देशमुख,  बाबुराव पवार, गणेश राऊत, राजेंद्र गोरे, सुभाष कोलकर, शिवाजी तनपुरे, एड कुराडे, राम सावंत, कृष्णा पडूल, योगेश पाटील, अक्षय गोरंट्याल, विजय पवार, सचिन क्षीरसागर, धनसिंह सूर्यवंशी, विनोद रत्नपारखे,विनोद यादव, किरण गरड, रमेश गोरक्षक, नंदा पवार,  शीतल तनपुरे,  चंद्रकला भांगडीया,   संगीता पांजगे,  संगीता कांबले, रेखा तौर, मंदाताई पवार, शीतल बारूटे, मंगलताई खांडेभराड, मंजुताई घायाल, अंजली बनसोडे, कांचन शिरोटे, वंदना खांडेभराड, करण जाधव, शेख शकील, सतीश जाधव, उमेश कुटे, गणेश चांदोडे, विजय कांबले, सुरेश खंडाले, बालासाहेब तनपुरे, राजेंद्र जाधव, जयंत भोसले, तय्यब देशमुख, रोहिदास गंगातिवरे, वैभव उगले,शुभम टेकाले यांच्यासह मराठा क्रांती मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ते समविचारी पक्ष, सामाजिक संघटना के  पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में भाग लिया. 

राज्यपाल को हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा – विधायक कैलाश गोरंट्याल

जालना में राज्यपाल और भाजपा प्रवक्ता के विरुद्ध शुरू किए गए आंदोलन को पहले दिन से विधायक कैलाश गोरंट्याल का पूरा समर्थन मिला. इस आंदोलन के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा की जब तक राज्यपाल को पद से बर्खास्त नही कर दिया जाता आंदोलन जारी रहेगा. 

* जनता की भावनाओं का हो रहा अनादर – भास्कर आंबेकर

इस समय शिवसेना जिलाप्रमुख भास्कर आंबेकर ने कहा कि महापुरुषों को लेकर जो भी अपमानजनक बयानबाजी हो रही है वो जानबूझकर होती दिख रही है. जिससे जनता की भावनाओं का अनादर हो रहा है. महाराष्ट्र में महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  

फोटो: जालना बंद को आज पूरा समर्थन मिला. शहर की सुभाष रोड पर दुकानें आज बंद रही.