एड अश्विनी धन्नावत जालना भूषण पुरस्कार से सम्मानित

जालना: ग्लोबल स्कॉलर फाउंडेशन पुरे द्वारा जालना शहर की सामाजिक सेविका तथा कानूनी सलाहकार एड अश्विनी धन्नावत को जालना भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया.  

विधि और न्याय क्षेत्र में महिला, बालकों, जेष्ठ नागरिकों, विधी संघर्ष ग्रस्त बालकों को न्याय देने के साथ ही समय समय पर समुपदेशन जैसी कार्यशालाओं का आयोजन करने के साथ ही शहर की समस्याएं मुख्य रूप से सडके, गटर, स्वच्छता को लेकर आवाज उठाने का काम एड अश्विनी धन्नावत ने किया है. इसी के साथ करीब एक साल तक बंद मूर्ती बेस मामले को एड महेश धन्नावत के मार्फत मानवाधिकार आयोग में पहुंचाकर इस समस्या को हल करने में मिली सफलता के चलते एॅ अश्विनी धन्नावत को जालना भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

पुणे में आयोजित समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनिल बेलगावे,  प्रकल्प प्रमुख निशिकांत धुमाल, कृषीरत्न संजीव माने, लिम्का गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने वाली योग प्रशिक्षिका प्रज्ञा पाटील की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किया गया.

फोटो: एड अश्विनी धन्नावत को जालना भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया.