
अशोक संचेती को जैन संगठन का का राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार
जालना: प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल बंब के मार्गदर्शन में भारतीय जैन संगठना की राज्य शाखा से प्राप्त 20 कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करते हुए लगातार दो वर्षों तक जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाने वाले अशोक संचेती ने जालना जिले में लड़कियों के सशक्तिकरण के महत्वाकांक्षी अभियान को जिले के हर इलाके तक पहुंचाने का कार्य किया. जिसके चलते उन्हें नासिक में आयोजित विशेष समारोह में जैन संगठना राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया.
भारतीय जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र लुंकड के हाथों महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष हस्तीमल बंब, राज्य प्रभारी नंदकिशोर सांखला, केतन शाह आदि की प्रमुख उपस्थिति में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया.
