
जागृत आनंदेश्वर मंदिर में डॉक्टर कैलास सचदेव और अर्जुन पित्ती का किया सम्मान
जागृत आनंदेश्वर मंदिर में डॉक्टर कैलास सचदेव और अर्जुन पित्ती का किया सम्मान
जालना: जागृत श्री आनंदेश्वर मंदिर में १४ नवंबर को संपन्न हुए कार्यक्रम में बडी संख्या में पहुंचे भक्तों को भक्ति और संस्कार के उपदेशों के साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी मार्गदर्शन किया गया.
इस दौरान शहर के डॉ कैलाश सचदेव ने जेष्ठ नागरिकों के लिए उनकी पैथोलॉजी में नो प्रॉफिट नो लॉस तत्व पर सुविधा उपलब्ध कराई थी जबकि अर्जुन पित्ती ने युवाओं को संस्कृति से जुड़े रहने को लेकर मार्गदर्शन किया. इसके चलते इन दोनों का नेमीचंद भुरेवाल द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया गया.
इस अवसर पर एड महेश धन्नावत, वियानी, उपाध्याय आदि भी विशेष रूप से उपस्थित थे. सूत्रसंचालन तथा आभार प्रदर्शन श्याम सारस्वत ने किया.
फोटो: जागृत आनंदेश्वर मंदिर में डॉक्टर कैलास सचदेव और अर्जुन पित्ती का सम्मान किया गया.
