जालना में भाजपा ने किया राहुल गांधी का निषेध

जालना में भाजपा ने किया राहुल गांधी का निषेध

जालना: सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकार किए गए वक्तव्य का जालना में भाजपा द्वारा वीर सावरकर चौक में आंदोलन कर निदर्शन किया गया. इस समय नारेबाजी कर राहुल गांधी की प्रतिमा को जूते चप्पल मारे गए.   

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भास्कर   दानवे ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर भारत के महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, इतिहासकार, राष्ट्रवादी नेता और महान विचारक थे, उन्हें  स्वतंत्रता नायक और वीर सावरकर कहा जाता है. स्वतंत्रता सेनानी सावरकर ने देश को आजादी दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है और उनके योगदान को पूरा देश जानता है. लेकिन सांसद राहुल गांधी ने उनके बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है.   

इस समय भाजपा ने मांग करते हुए कहा की राहुल गांधी अपने शब्द वापस ले और माफी मांगे.  

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष   भास्कर दानवे,  ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अण्णा पांगारकर, प्रदेश निमंत्रित सदस्य बद्रीनाथ पठाडे, अल्पसंख्याक प्रदेश महासचिव अतीक खान, प्रदेश महिला मोर्चा महासचिव  संध्याताई देठे, जिला प्रसिद्धी प्रमुख बाबासाहेब कोलते, जिला उपाध्यक्ष सुहास मुंडे, धनराज काबलिये, नगरसेवक शशिकांत घुगे, महेश निकम, सुनील पवार, सांस्कृतिक सेल जिलाध्यक्ष शुभांगी ताई देशपांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भागवत बापू बावणे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल दहेकर, तहसील अध्यक्ष वसंतराव शिंदे, शीतला प्रसाद पांडे, प्रा राजेंद्र भोसले, शिवराज जाधव, भाजयुमो शहराध्यक्ष सुनील खरे, सुभाष बोडखे, प्रदीप देठे, सुभाष सले, महादेव कावले, शिवाजी गायकवाड, सोमेश काबलीये, प्रभुलाल गोमतीवाले, गणेश जल्लेवार, अमरदीप शिंदे, अमोल धानुरे, शर्मिष्ठा कुलकर्णी, शारदा काले, विकास कदम, डोंगरसिंग साबले, आनंद झारखंड, चेतन देसरडा, पवन झुंगे, हरिभाऊ गोरे, महेंद्र अकोले, मनोज इंगले, राजू गवई, महेश मुलळे, सेवकराम नारीयलवाले, सुदर्शन काले, किसन लांडगे, कैलास सोलुंके, अनिरुद्ध पांजगे सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.