कांग्रेस सेवा दल ने भारत जोड़ो यात्रा में निभाई सक्रिय भूमिका

जालना: सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए जालना जिला कांग्रेस सेवादल की संपूर्ण टीम ने सेवादल प्रदेशाध्यक्ष विलास बापू अवताडे के नेतृत्व में वाशिम जिले के अंजनखेडा में सक्रिय सहभाग निभाया तथा इस यात्रा का न केवल स्वागत किया गया बल्कि यात्रा में शामिल लोगों के लिए भी विविध सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई.

जालना जिला कार्याध्यक्ष अब्दुल रफीक और महिला शहराध्यक्ष संगीताताई कांबले के साथ सेवा दल की पदाधिकारी और सदस्य भारत जोडों यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल हुए. सांसद राहुल गांधी से रुबरु होकर उन्हें देश जोडने तथा एकता और भाईचारें की लहर एक बार फिर भारत में फैलाने के लिए शुभकामनाएं दी गई.

यात्रा में शामिल जालना के लोगों में जिला कार्याध्यक्ष अब्दुल रफिक, महिला शहराध्यक्ष संगीताताई कांबले, तहसील कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सय्यद मुन्शी, जिलाध्यक्ष कामगार सेल शेख शमसुद्दीन, जिलाध्यक्ष कांग्रेस किसान सेल नारायण वाडेकर, जिला सचिव विष्णू गजर, संगीता डोंगरे, राधाबाई भंडारे, शिला मॅडम. गौतम लांडगे, रजनीकांत, मोहम्मद दानिश, शेख असलम सहित पदाधिकारियों और सदस्यों का समावेश था.