भरत सांबरे बुलढाणा लोकसभा युवासेना विस्तारक पद पर नियुक्त

भरत सांबरे बुलढाणा लोकसभा युवासेना विस्तारक पद पर नियुक्त
जालना: जालना जिला युवा सेना के जिला समन्वयक भरत सांबरे की बुलढाणा लोकसभा सुवा सेना विस्तारक पद पर नियुक्ति की गई.
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के मार्गदर्शन में युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे, युवा सेना सचिव वरुण सरदेसाई ने जालना जिला युवा सेना समन्वयक भरत सांबरे की बुलढाणा के लिए नियुक्ति की.
उनकी इस नियुक्ति पर उनका अभिनंदन शिवसेना सहसंपर्क प्रमुख शिवाजीराव चोथे, डॉ हिकमत उढाण, जिला प्रमुख भास्करराव अंबेकर, एजे बोराडे, पूर्व विधायक संतोष साबंरे आदि ने किया.

फोटो: भरत सांबरे.