
महिला कांग्रेसियों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
महिला कांग्रेसियों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली
जालना: भारत जोड़ो यात्रा की जनजागृति के उद्देश्य से आज जालना जिला महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली.
जालना शहर के गांधी चमन से रैली की शुरुआत की गई तथा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली मामा चौक पर पहुंची जहां इसका समापन किया गया.
विधायक कैलाश गोरंट्याल, पूर्व नगराध्यक्षा संगीता गोरंट्याल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, शहराध्यक्ष शेख महमूद, प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सुषमाताई पायगव्हाणे और महिला शहराध्यक्षा शितलताई तनपुरे के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में सेवादल जिलाध्यक्ष चंदाताई भांगडिया, नम्रता जायसवाल, संगीता कांबले, अंजली सपकाल, नंदाताई पवार, संगीता डोंगरे, संगीता पाचगे, सुलोचना सोलुंके, पूजा माने, रंजना आंबेकर, मथुराबाई सोलंके, कविता सेना, चंचल चित्राल, कविता कौसरणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी महिलाएं उपस्थित थी.

फोटो: भारत जोड़ो यात्रा की जनजागृती के उद्देश्य से बुधवार को महिला कांग्रेसियों ने शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली.
